विद्यालय समय परिवर्तन के संबंध में BSA  का आदेश हुआ जारी अब होगा 07.30 से 12.00 तक, देखे आदेश

By Jaswant Singh

Published on:

बेसिक स्कूलों का समय सुबह

विद्यालय समय परिवर्तन के संबंध में BSA  का आदेश हुआ जारी अब होगा 07.30 से 12.00 तक, देखे आदेश

शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-शि०नि० (बेसिक) / नियोजन /1614-1708/2025-26 दिनांक 11 अप्रैल 2025 द्वारा हीट-वेव व गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समयावधि में परिवर्तन किये जाने हेतु प्राप्त निर्देश व जिलाधिकारी महोदय के टीप आदेश दिनांक 17-04-2025 के कम में जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, एवं मान्यता प्राप्त समस्त बोर्ड के विद्यालयों का संचालन दिनांक 21-04-2025 से प्रातः 07:30 बजे से 12:00 बजे तक किया जायेगा।

साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा हीट-वेब से बचाव हेतु बेसिक शिक्षा विभाग हेतु निर्गत एडवाइजरी निम्नवत् हैं :-

समस्त शैक्षिक संस्थानों में छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था।

गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि विद्यार्थियों द्वारा आउटडोर शारीरिक कियाकलापों को न किया जाये।

अतः उक्तवत् प्रदत्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सम्बन्धित द्वारा कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय। तथा सम्बन्धित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क स्थापित कर विद्यालयों में पर्याप्त ओ०आर०एस० की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।

IMG 20250419 WA0311

Leave a Comment

``` WhatsApp Group Join ```