School holiday update : मांग: 27 मार्च का अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध में
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने रामनवमी के अवकाश को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को पत्र भेजा है। पत्र में संघ ने वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में संशोधन करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें
पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई को लेकर CM योगी सख्त, पूरे यूपी में ताबड़तोड़ ऐक्शन
ये भी पढ़ें
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का बयान, जानिए क्या कहा उन्होंने??
प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी द्वारा 24 मार्च 2026 को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि परिषदीय अवकाश तालिका में रामनवमी का अवकाश 26 मार्च को दर्शाया गया है, जबकि वास्तविक रूप से यह पर्व 27 मार्च को पड़ रहा है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अयोध्या धाम से भगवान श्रीराम लला का सीधा प्रसारण भी 27 मार्च को होना निर्धारित है। ऐसे में शिक्षकों और विद्यार्थियों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए अवकाश की तिथि में संशोधन आवश्यक है।
शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा परिषद से अनुरोध किया है कि रामनवमी के अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन करते हुए इसे 26 मार्च की जगह 27 मार्च 2026 किया जाए।
अब देखना होगा कि परिषद इस मांग पर क्या निर्णय लेती है।




