SBI har Ghar Lakhpati Scheme : SBI की ‘हर घर लखपति’ योजना हर महीने ₹593 जमा कर पाएं ₹1 लाख

By Jaswant Singh

Published on:

SBI har Ghar Lakhpati Scheme

SBI har Ghar Lakhpati Scheme : SBI की ‘हर घर लखपति’ योजना हर महीने ₹593 जमा कर पाएं ₹1 लाख

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक खास बचत योजना शुरू की है, जिसका नाम है ‘हर घर लखपति स्कीम’। इसमें आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके बड़ी रकम यानी ₹1 लाख तक की बचत कर सकते हैं।

क्या है ये स्कीम?

यह एक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना है। इसमें आप हर महीने तय रकम जमा करते हैं और कुछ साल बाद जब योजना पूरी होती है, तो आपको एक बड़ा अमाउंट मिलता है। इसे आप अपनी गुल्लक की तरह समझ सकते हैं जिसमें हर महीने पैसे डालते रहें और कुछ सालों में अच्छा पैसा इकट्ठा हो जाए।

ये भी पढ़ें 👉 UP में छह आईएएस अफसरों के तबादले

ये भी पढ़ें 👉 UP: पहलगाम में मृत अफसर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी..! पोस्ट साझा करने पर शिक्षिका जेब अफरोज निलंबित; BSA ने लिया एक्शन..!

इस योजना में:

साधारण नागरिकों को सालाना 6.75% ब्याज मिलता है।

वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या उससे अधिक उम्र वाले) को 7.25% सालाना ब्याज मिलता है।

कितने साल के लिए निवेश कर सकते हैं?

आप इस योजना में 3 साल से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। यह आपकी सुविधा और लक्ष्य पर निर्भर करता है।

₹1 लाख कैसे मिलेंगे?

अगर आप हर महीने ₹593 जमा करते हैं, तो कुछ सालों बाद आपको ₹1 लाख रुपए मिल सकते हैं। यह रकम ब्याज के साथ मिलाकर होती है।

कौन खोल सकता है खाता?

कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में पैसा लगा सकता है।

आप अकले या किसी और के साथ (जॉइंट अकाउंट) यह खाता खोल सकते हैं।

माता-पिता अपने 10 साल से बड़े बच्चे के नाम से भी खाता खोल सकते हैं, अगर वह हस्ताक्षर कर सकता है।

ब्याज पर टैक्स लगेगा?

अगर आपकी RD से सालाना ब्याज ₹40,000 (सीनियर सिटीजन के लिए ₹50,000) से कम है, तो उस पर कोई टैक्स नहीं लगता।

इससे ज्यादा ब्याज होने पर बैंक 10% TDS (टैक्स) काटता है।

टैक्स से बचने का तरीका

अगर आपकी कुल सालाना आमदनी टैक्स की सीमा से कम है, तो आप बैंक में फॉर्म 15G (सामान्य नागरिक) या फॉर्म 15H (सीनियर सिटीजन) जमा कर सकते हैं। इससे बैंक आपकी ब्याज आय पर TDS नहीं काटेगा।

Leave a Comment

``` WhatsApp Group Join ```