संविदा कर्मचारियों को लेकर योगी सरकार का फैसला, नौकरी की समय-सीमा तय, इतनी मिलेगी सैलेरी
UP के संविदा कर्मचारियों samvida karmchariyon को लेकर अच्छी खबर है। योगी सरकार Yogi adityanath government ने प्रदेश में आउटसोर्सिंग सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi adityanath की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक cabinet meeting में मंगलवार को कुल 15 प्रस्तावों को स्वीकृति दी,
जिसमें कम्पनीज एक्ट-2013 के सेक्शन-8 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड के गठन को मंजूरी देना भी शामिल रहा।यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी company होगी, जिसे नान-प्रॉफिटेबल संस्था के रूप में संचालित किया जाएगा। इसके माध्यम से अब आउटसोर्सिंग outsourcing एजेंसियों का चयन सीधे विभाग नहीं करेंगे, बल्कि निगम जेम पोर्टल Portal के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से एजेंसी का चयन करेगा।
संविदा कर्मी samvida karmchariyon (आउटसोर्स कर्मचारियों) का चयन 3 वर्ष के लिए किया जाएगा। कर्मचारियों karmchariyon को 16 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय mandey निर्धारित किया गया है। इस निर्णय के माध्यम से सरकार government यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक कर्मचारी को उसका पूरा हक मिले और उसका भविष्य सुरक्षित रहे। यह निर्णय न केवल लाखों युवाओं को बेहतर अवसर देगा, बल्कि प्रदेश में रोजगार और सुशासन का नया मॉडल भी स्थापित करेगा।



