सहायक अध्यापक व परिचित ने खंड शिक्षा अधिकारी से की मारपीट

सहायक अध्यापक व परिचित ने खंड शिक्षा अधिकारी से की मारपीट

लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के हजरतगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय नरही के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) BEO कार्यालय में शनिवार को विभागीय प्रशिक्षण के दौरान सहायक अध्यापक AT और उसके परिचित पर बीईओ BEO से मारपीट करने का आरोप है।मारपीट में बीईओ BEO को चोटें भी आई हैं। बीईओ BEO की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षिका और उसके परिचित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जोन-3 के बीईओ BEO प्रमेंद्र शुक्ला के मुताबिक वह कार्यालय में शिक्षकों के साथ विभागीय फाउंडेशनल लिटरेरी न्यूमेरिक (एफएलएन) FLN प्रशिक्षण में थे। इसमें निराला नगर प्राथमिक विद्यालय vidyalaya की सहायक अध्यापक सुष्मिता मिश्रा भी शामिल थीं। इस दौरान अमरजीत मिश्रा ने कार्यालय में आए और खुद को शिक्षिका का परिचित बताया। वह बैठक में ही सुष्मिता मिश्रा के एरियर की बात करने लगा। बीईओ BEO के समझाने पर उसने उनका कॉलर पकड़कर जमीन पर पटक दिया और उन्हें मारने लगा। बैठक में उपस्थित शिक्षकों Teacher ने उनकी जान बचाई। इस संबंध में बीईओ BEO ने शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए BSA को भी पत्र लिखा है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join