PM Kisan Yojana: किसानों को मिली 22वीं किस्त की सौगात, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी, जिसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।
सरकार ने यह राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी है। इस किस्त के तहत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला है और कुल 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम उनके खातों में ट्रांसफर की गई है।
ऐसे चेक करें आपके खाते में आए पैसे या नहीं
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आप अपने खाते में आई किस्त को आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको
pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status विकल्प में अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
इन किसानों को नहीं मिली 22वीं किस्त
पीएम किसान योजना की किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलती है जो योजना के लिए पात्र होते हैं। यदि किसी किसान के दस्तावेज अधूरे हैं या वह योजना की पात्रता में नहीं आता है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलता।
इन कारणों से भी अटक सकती है किस्त
सरकार ने बताया है कि कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी न होने पर भी किस्त रुक सकती है। इनमें शामिल हैं:
-
ई-केवाईसी (e-KYC) न करवाना
-
भू-सत्यापन (Land Verification) पूरा न होना
-
आधार को बैंक खाते से लिंक न होना
अगर इन कामों को पूरा नहीं किया गया है, तो किसानों की किस्त अटक सकती है। इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द इन प्रक्रियाओं को पूरा कर लें।
कृषि मंत्री ने दी किसानों को बधाई
केंद्रीय कृषि मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह किसानों के लिए खुशी का पल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की है, जो किसानों के परिश्रम के सम्मान और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।