PM Kisan 21th Installment date 2025: खुशखबरी! पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त प्रधानमंत्री ने कर दी जारी, चेक कर लें अकाउंट

PM Kisan 21th Installment date 2025: खुशखबरी! पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त प्रधानमंत्री ने कर दी जारी, चेक कर लें अकाउंट

करीब 9 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को उनकी 21 किस्त की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इससे उन्हें राहत महसूस होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के तहत मिलने वाली रकम की 21वीं किस्त को बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जारी कर दी है। अगर आप भी लाभार्थी हैं तो आप अपना अकाउंट चेक कर सकते हैं। पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में पीएम किसान स्कीम की बकाया 21 वीं किस्त लाभार्थी के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दिया। इससे करीब 9 करोड़ से भी ज्यादा किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। 21वीं किस्त के तौर पर सरकार ने 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जारी किया है।

पैसा चेक करने के लिए  इस वेबसाइट पर क्लिक करें

👇👇👇👇

https://pmkisan.gov.in/rpt_beneficiarystatus_pub.aspx

 

अब तक कुल 3 लाख 90 हजार करोड़ दिया जा चुका

बता दें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में कुल 6000 रुपये सरकार की तरफ से पात्र किसानों को ट्रांसफर की जाती है। यह 2000-2000 रुपये के तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। जानकारी के लिए बता दें, इस योजना के तहत अब तक कुल 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम किसानों को दी जा चुकी है।

24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी योजना

केंद्र सरकार की यह प्रमुख केंद्रीय क्षेत्र योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी। कृषि मंत्रालय के अनुसार, 19 नवंबर 2025 को जारी होने वाली आगामी किस्त के साथ, अब तक 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को सहायता दी जा चुकी है। यह धनराशि किसानों के लिए बड़ी मददगार साबित हुई है।

कब मिलता है लाभ

PM-KISAN का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनकी भूमि संबंधी जानकारी PM-KISAN पोर्टल पर दर्ज है और जिनके बैंक खाते आधार से लिंक्ड हैं। सरकार समय-समय पर गांव स्तर पर विशेष अभियान चलाकर उन सभी किसानों को योजना में शामिल कर रही है, जिनके पास कृषि योग्य भूमि है लेकिन वे अब तक स्कीम के दायरे में नहीं आए थे। पीएम किसान योजना के तहत आप भी रजिस्टर करा सकते हैं, हां आपको इसकी पात्रता पूरी करनी होगी।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join