परिषदीय स्कूलों में प्रत्येक कक्षा के बाद बजानी होगी घंटी, BSA ने क्यों दिया यह निर्देश?
प्रयागराज। अब सभी परिषदीय स्कूलों Parishdiya school में प्रत्येक कक्षा Class के बाद अनिवार्य रूप से बेल यानी घंटी बजानी होगी। प्रार्थना सभा के पूर्व न्यूनतम 30 सेकेंड Second की घंटी भी अवश्य बजाने का निर्देश बीएसए BSA ने जारी किया है।
समय सारिणी बनाकर शिक्षण अनिवार्य
विद्यालय vidalaya में समय सारिणी Time-table बनाकर शिक्षण अनिवार्य है। पिछले दिनों एआरपी ARP के साथ हुई समीक्षा बैठक में उठाए गए बिंदुओं में निपुण लक्ष्य ऐप, शिक्षक संदर्शिका, शिक्षक डायरी, शिक्षण सामग्री, निपुण तालिका का प्रयोग शामिल है। साप्ताहिक आकलन ट्रैकर के प्रयोग के साथ गैप एनालिसिस पर भी चर्चा हुई।
प्रधानाध्यापकों की भी जिम्मेदारी तय
बीएसए BSA ने निर्देशित किया है कि कंपोजिट विद्यालयों vidalaya में प्राथमिक संवर्ग और उच्च प्राथमिक संवर्ग के शिक्षक teacher संयुक्त रूप से कक्षाओं Class में समय सारणी के अनुरूप शिक्षण कार्य करेंगे। सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के बाद एआरपी ARP को अपनी आख्या डायरी Dairy में अवश्य लिखनी होगी। प्रधानाध्यापकों headmaster व अन्य जिम्मेदार शिक्षकों teacher को प्रेरणा ऐप पर प्री प्राइमरी Pre- primary शिक्षा से संबंधित डीसीएफ अर्थात डाटा Data कैपचर फार्मेट अनिवार्य रूप से भरना है।