परिषदीय स्कूलों में दस तक आएगा प्रश्नपत्र, पढ़िए पूरी सूचना
ज्ञानपुर: परिषदीय स्कूलों Parishadiya School में वार्षिक परीक्षा Exam 16 मार्च March से शुरू होगी। परीक्षा Exam को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। दस मार्च तक परिषदीय स्कूलों school में प्रश्नपत्र पहुंच जाएगा।वार्षिक परीक्षा में कुल 1 लाख 32 हजार कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। कक्षा दो से 5वीं तक की मौखिक और लिखित परीक्षा Exam होगी। विभाग ने परिषद की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार परीक्षा कराने को निर्देशित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1 लाख 32 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।