आनलाईन हाजिरी पर शिक्षकों ने भेजी आपत्ति

आनलाईन हाजिरी पर शिक्षकों ने भेजी आपत्ति

लखनऊ। प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी लागू करने की कवायद शुरू होने के साथ ही विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। शिक्षक संगठन ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को अपनी आपत्तियां भेजते हुए इस पर पुनर्विचार की मांग की है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि शासन ने ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने के लिए शिक्षकों के सुझाव लिए थे लेकिन उन्हें माना नहीं गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि बिना शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के ऑनलाइन हाजिरी लागू करना ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों से जुड़े 30 बिंदुओं का ध्यानाकर्षण पत्र महानिदेशक को भेजा गया है।

ये भी पढ़ें 👉 UP Rojgar Mela 2025 : 27 जिलों में 16,000+ भर्तियाँ, दिसंबर में बड़ा मौका!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join