निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 93 शिक्षक, छह विद्यालय मिले बंद, एक दिन की सैलरी अग्रिम आदेशों तक रुकी
बरेली: बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA, जिला स्तरीय अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व जिला समन्वयकों द्वारा विद्यालय vidyalaya निरीक्षण के समय 93 सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक व शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले।बीएसए BSA डॉ. विनीता सिंह ने ऐसे सभी 93 लोगों का निरीक्षण के दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश जारी किए हैं। इसी तरह बीएसए BSA द्वारा 21 नवंबर से 20 दिसंबर December तक किए निरीक्षण में छह विद्यालय बंद मिले।
बीएसए BSA ने इन विद्यालय में तैनात समस्त स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं। बीएसए BSA ने बताया कि मझगवां के ढाका, आलमपुर जाफराबाद के नवीनगर, भोजीपुरा के रायपुर, रामनगर के शाबाजपुर, शेरगढ़ के बसुधरन द्वितीय व गिरधापुर निरीक्षण के दिन बंद मिले। ऐसे में इन विद्यालयों vidyalaya में तैनात सभी स्टाफ का वेतन vetan तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं।