अम्बेडकरनगर: विधानसभा vidhansabha टांडा के के ग्राम रसूलपुर मुबारकपुर में शिक्षामित्र shikshamitra के पद पर कार्यरत सुशीला देवी की बीएलओ BLO ड्यूटी Duty के दौरान मौत के बाद परिवार की आर्थिक मदद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री CM एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने हाथ बढ़ाया है।मृतक सुशीला देवी के परिवार की मदद के लिए उनके पति गंगाराम के नाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने 2 लाख रुपए का चेक आर्थिक सहायता के रूप में दिया है। जिसे उनके घर पहुंच कर टांडा के विधायक राममूर्ति वर्मा और जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी samajwadi party जंग बहादुर यादव ने प्रदान किया। राममूर्ति वर्मा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार Government पूरी तरह संवेदनहीन है।
पूरे एसआईआर SIR के कार्य के दौरान प्रदेश में तमाम बीएलओ BLO की मौत कार्य के दबाव में हो गई, लेकिन उत्तरप्रदेश Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री CM ने किसी भी परिवार की मदद नहीं किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे अंजू, रघुनाथ यादव, संदीप, कशीम अशरफ, श्याम नारायण यादव, अब्दुल माबूद समेत अन्य लोग मौजूद रहे