मानदेय बढ़ने से शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को मिली बड़ी राहत, बोले- MLC धर्मेंद्र भारद्वाज
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ cm Yogi adityanath ने शिक्षक दिवस पर जहां एक ओर सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों vidyalaya के शिक्षकों Teacher को कैशलेश चिकित्सा सुविधा की घोषणा देकर उनके चेहरे पर खुशी ला दी है, वहीं शिक्षा मित्रों shikshamitro और अनुदेशकों anudeshako को भी बड़ी राहत दी है।शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बेहद कम मानदेय mandey मिलने के कारण उनके जीवन यापन में भी कठिनाई आती रही है।
शिक्षामित्र shikshamitra और अनुदेशकों ने विभिन्न मंचों पर मानदेय बढ़ाने की मांग समय समय पर की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री CM ने उनके मानदेय भी बढ़ाने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने एक समिति का गठन भी करने की घोषणा की है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट Report देगी, जिसके आधार पर शिक्षामित्र और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री CM की घोषणा से शिक्षामित्र और अनुदेशकों के लिए लगातार मांग उठा रहे विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने भी राहत की सांस लेते हुए खुशी व्यक्त की है।




