माननीय मुख्यमंत्री जी से मिला मृतक शिक्षामित्र का परिवार

माननीय मुख्यमंत्री जी से मिला मृतक शिक्षामित्र का परिवार

लखनऊ में आज फतेहपुर जनपद के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह ‘जैकी’ ने मृत शिक्षामित्र अखिलेश सविता के परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई। इस मुलाकात के दौरान परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय और सहयोग की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात में परिवार के सदस्य श्रीमती मंजू देवी, कुमारी दिव्यांशी सविता, दिव्यांश सविता, नितिन कुमार, हरीश सविता और बीनू सविता भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी और इस दुखद घटना में सरकार से मदद की अपेक्षा जताई।

बताया जा रहा है कि दिवंगत अखिलेश सविता फतेहपुर जिले में बीएलओ (BLO) के रूप में कार्य करने के साथ-साथ शिक्षण कार्य भी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से परिवार गहरे सदमे में है।

परिवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय और हर संभव सहायता की मांग की। वहीं इस दुखद घटना पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति देने की कामना की। 🙏

photo 6168190147007024747 y

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join