महिला शिक्षामित्र ने आग लगाकर की जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

महिला शिक्षामित्र ने आग लगाकर की जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

नीमगांव थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में एक महिला द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को ग्रामीणों ने किसी तरह आग की लपटों से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी 45 वर्षीय Year सविता देवी मंगलवार Tuesday को कथित मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पयाल (पराली) के ढेर में घुस गईं और आग लगा ली। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और उन्हें बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सविता देवी गांव Village के प्राथमिक विद्यालय prathmik vidyalaya में शिक्षामित्र shikshamitra के पद पर तैनात थीं।

उनकी शादी लगभग 10 वर्ष Year पूर्व लखीमपुर शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी शशिभूषण बाजपेई से हुई थी। पारिवारिक अनबन के चलते वह इन दिनों अपने मायके अतरौली में रह रही थी। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से मानसिक तनाव में थीं। उनका एक लगभग 5 वर्षीय पुत्र विराट भी है। घटना की सूचना information पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल District Hospital में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस Police मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join