UP में होली अवकाश को लेकर बड़ा विवाद! 2-4 मार्च तक छुट्टी की मांग, शिक्षक संघ का पत्र वायरल
प्रयागराज/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 की होली छुट्टी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखकर 2 से 4 मार्च 2026 तक अवकाश घोषित करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी द्वारा 12 फरवरी 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में 2 व 4 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक अवकाश सूची में 3 मार्च को ही अवकाश घोषित किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पत्र में उल्लेख किया गया है कि गत वर्ष भी इसी प्रकार की विसंगति सामने आई थी, जिसे अनुरोध के बाद सुधारा गया था। इस वर्ष भी शिक्षकों ने पुनः स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
संघ का कहना है कि यदि 1 मार्च को शिक्षण कार्य के बाद 2 मार्च को अवकाश घोषित किया जाता है, तो दूर-दराज (200-400 किलोमीटर) से आने वाले शिक्षकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में 2 मार्च को पुनः विद्यालय खोलना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं होगा।
शिक्षक संघ की प्रमुख मांग
शिक्षक संघ ने परिषद से अनुरोध किया है कि प्रदेश के परिषद्ीय विद्यालयों में 2 से 4 मार्च 2026 तक लगातार अवकाश घोषित किया जाए, ताकि शिक्षकों को आवागमन की असुविधा न हो और अवकाश स्पष्ट रूप से निर्धारित किया जा सके।
अब क्या होगा?
यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बेसिक शिक्षा परिषद इस मांग पर क्या निर्णय लेती है। यदि मांग स्वीकार की जाती है, तो प्रदेश के हजारों शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अवकाश की तिथि में बदलाव संभव है।
फिलहाल इस पत्र के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है और शिक्षकों के बीच भी इस विषय पर चर्चा शुरू हो गई है।
