Lekhpal exam date: यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित, देखें
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
आयोग ने बताया कि विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/01 की लिखित परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
आयोग की ओर से जारी इस आवश्यक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा निर्धारित समय और तिथि पर ही आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट और दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय-समय पर देखते रहें। यह आदेश उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी किया गया है।
