खाते से निकाला फंड नहीं किया खर्च, प्रधानाध्यापक निलंबित
फिरोजाबाद: ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय vidyalaya टिकरी में वित्तीय अनियमितताओं का मामले में प्रधानाध्यापक headmaster प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने विभाग vibhag से प्राप्त करीब 40 हजार रुपये निकालने के बावजूद निर्धारित कार्य नहीं कराए।बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag की ओर से प्रत्येक स्कूल को वार्षिक रूप से खेल सामग्री, मिड-डे मील बर्तन और रंगाई-पुताई जैसे कार्यों के लिए धनराशि प्रदान की जाती है।
टिकरी विद्यालय vidyalaya को भी इस सत्र में कुल 40 हजार रुपये स्वीकृत किए थे, जिनमें से 5 हजार खेल किट, 10 हजार मिड-डे मील बर्तनों और 25 हजार कंपोजिट ग्रांट के अंतर्गत जारी किए गए थे। हाल ही में खैरगढ़ के बीईओ BEO सुधीर कुमार गुप्ता की ओर से विद्यालय vidyalaya का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान न केवल प्रधानाध्यापक headmaster अनुपस्थित मिले, बल्कि स्कूल में एक भी छात्र मौजूद नहीं था।
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि स्कूल school में खेल सामग्री, बर्तन या रंगाई-पुताई का कोई कार्य नहीं हुआ था, जबकि संबंधित धनराशि पहले ही निकाली जा चुकी थी। बीईओ BEO ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर प्रधानाध्यापक headmaster को नोटिस notice जारी किया और जवाब मांगा, लेकिन निर्धारित समय तक कोई उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद बीईओ BEO ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA आशीष कुमार पांडेय को रिपोर्ट Report भेजते हुए निलंबन की संस्तुति की। बीएसए BSA ने बुधवार देर शाम प्रधानाध्यापक headmaster को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि संबंधित शिक्षक Teacher के खिलाफ वित्तीय अनियमितता, कर्तव्य में लापरवाही और विद्यालय संचालन में उदासीनता के आरोप प्रमाणित पाए गए हैं, जिस पर यह कार्रवाई की गई है।