खंड शिक्षा अधिकारी की जांच आख्या पर शिक्षक निलम्बित, पढ़िए सूचना
मंझनपुर: खंड शिक्षा अधिकारी BEO चायल हिना सिद्दीकी ने बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय vidalaya कमालपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक के विरुद्ध विभिन्न आरोपों की पुष्टि करते हुए जांच आख्या बीएसए BSA को भेजा।बीएसए BSA डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए सहायक अध्यापक AT को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी BEO चायल ने कम्पोजिट विद्यालय vidalaya कमालपुर का निरीक्षण करने के दौरान पाया कि सहायक अध्यापक दिव्यांशु बिन्द कभी भी विद्यालय समय से नहीं आते। आने के बाद शिक्षण कार्य न करते हुए मोबाइल पर गाना सुनते रहते हैं। उनके द्वारा बीएलओ Blo कार्य में भी रुचि नहीं ली जा रही है।
इसके अलावा तहसील चायल के कम्प्यूटर आपरेटर रमेश के साथ गाली गलौच भी किया गया है। इतना ही नहीं विद्यालय vidalaya में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से उनके द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए बाल संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन किया जाता है। इसके अलावा कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध कार्य किया जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी BEO की जांच आख्या मिलते ही बीएसए BSA ने सहायक अध्यापक AT को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए जूनियर विद्यालय vidalaya भनसुरी विकास खंड सरसवां सम्बद्ध कर दिया गया है। इतना ही नहीं प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी BEO सिराथू प्रज्ञा सिंह को जांच अधिकारी नामित कर दिया है।