कर्मचारियों के डीए में 2% की बढ़ोतरी तय
प्रयागराज। केंद्र और राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। जनवरी–2026 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) में दो फीसदी की बढ़ोतरी तय हो गई है। शुक्रवार को दिसंबर–2025 का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी होने के बाद डीए और डीआर में दो फीसदी की वृद्धि तय हो गई है। वर्तमान में डीए और पेंशनरों को 58% डीए मिल रहा है। 2% की वृद्धि के बाद 60% डीए व डीआर का लाभ मिलेगा।




