केंद्रीय कर्मचारियों को साल में कितनी मिलेगी छुट्टी, यह है पूरा हिसाब-किताब

By Jaswant Singh

Published on:

केंद्रीय कर्मचारियों को साल में कितनी मिलेगी छुट्टी, यह है पूरा हिसाब-किताब

मंत्री ने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा (छुट्टी) नियम, 1972 में अन्य पात्र छुट्टियों के अलावा, केंद्र सरका… के कर्मचारियों को प्रति वर्ष 30 दिन की अर्न लीव मिलती है।

ये भी पढ़ें 👉 अवकाश खबर: 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश के इस जिले में रहेगा स्थानीय अवकाश, देखें सम्बंधित अवकाश तालिका

अगर केंद्रीय कर्मचारी है और छुट्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हो सकती है। बहुत क्तम ही ऐसी कर्मचारी हैं जिनको अपनी छुट्टियों का हिसाब समझ में आता है। आज हम आपको यह बताएंगे कि केंद्रीय कर्मचारियों को साल में कितनी और किस तरह की छुट्टी मिलती है।

बीते दिनों केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में कर्मचारियों की छुट्टी के बारे में विस्तार से बताया था। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा (छुट्टी) नियम, 1972 में अन्य पात्र छुट्टियों के अलावा, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को प्रति वर्ष 30 दिन की अर्न लीव मिलती है। इसके अलावा 20 दिन की हाफ में लीव, 8 दिन की कैजुअल लीव और 2 दिन की प्रतिबंधित छुट्टी का प्रावधान है। इसका लाभ वे अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित किसी भी व्यक्तिगत कारण से उठा सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि इस छुट्टी में सारे कामकाज निपटाए जा सकते हैं

अलग से प्रावधान नहीं

संसद के मानसून सत्र में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने सवाल पूछा था कि क्या केंद्रीय सरकारी कर्मचारी अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए छुट्टी ले सकते हैं। सांसद के प्रश्न पर सरकार ने छुट्टियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही ये भी कहा कि फिलहाल बुजुर्ग माता पिता की देखभाल के लिए अलग से छुट्टी की कोई श्रेणी शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मौजूदा छुट्टी के प्रावधान ऐसी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए पर्याप्त माने जाते हैं।

2025 में कितनी छुट्टियां

दिल्ली के बाहर स्थित केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से चुनी गई तीन छुट्टियों के अलावा निम्नलिखित छुट्टियां अनिवार्य रूप से मनाई जाएगी। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, महात्मा गांधी जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस दिवस, दशहरा (विजय दशमी), दिवाली (दीपावली), गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, महावीर जयंती शामिल हैं।केंद्र सरकार के कर्मचारी

 

Leave a Comment

``` WhatsApp Group Join ```