कमरे में बदल रही थी कपड़े,तभी खिड़की पर मोबाइल देख चिल्लाई शिक्षिका…पुलिस ने दर्ज किया केस

कमरे में बदल रही थी कपड़े,तभी खिड़की पर मोबाइल देख चिल्लाई शिक्षिका…पुलिस ने दर्ज किया केस

मुरादनगर में एक कॉलेज शिक्षिका के साथ उस समय अप्रिय घटना हुई जब वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थीं। एक अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से उनका वीडियो बनाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है। इस घटना से कॉलेज में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें 👉 सेवा समाप्ति का 40 शिक्षकों को नोटिस

ये भी पढ़ें 👉उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 14 और 15 जून को चलेगी तेज हवा, गिर सकती है बिजली, बारिश के आसार

मुरादनगर के थाना क्षेत्र स्थित एक काॅलेज में कार्यरत शिक्षिका के कपड़े बदलते समय एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाने की कोशिश की। यह घटना दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित एक काॅलेज के परिसर में घटी, जहां शिक्षिका काॅलेज में ही मौजूद क्वार्टर्स में रहती करती हैं।शिक्षिका के अनुसार, वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी, तभी अचानक एक व्यक्ति खिड़की के पास आकर मोबाइल फोन से उनका वीडियो बनाने लगा।

शिक्षिका के शोर मचाते ही वीडियो बनाने वाला भागा जब शिक्षका ने यह देखा तो उसने शोर मचाया, जिससे आरोपित डरकर वहां से भाग निकला। घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस थाना जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित की पहचान के लिए काॅलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

एसीपी ने कहा- पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

एसीपी मोदीनगर ने इस मामले में कहा कि आरोपित की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इस घटना ने काॅलेज परिसर में शिक्षकाओं और छात्राओं की की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join