कल का मौसम 20 मार्च: उत्तर प्रदेश सहित 19 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से आंधी; IMD का अपडेट

कल का मौसम 20 मार्च: उत्तर प्रदेश सहित 19 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से आंधी; IMD का अपडेट

देश में गर्मी ने अभी रफ्तार भी नहीं पकड़ी कि बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब समेत 19 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। उत्तर भारत के राज्यों के साथ पूर्वी भारत में भी तेज बारिश और आंधी कहर बरपा सकती है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है।

कल का मौसम 20 मार्च 2026: बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी कर दी है जो कि टेंशन बढ़ाने वाली है। जी हां, अब देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी का रौद्र रूप दिखने वाला है। आईएमडी के मुताबिक 20 मार्च से यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस दौरान 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार की हवा चलने की प्रबल संभावना है। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।

पूर्वी भारत में तो आकाशीय बिजली और वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है। 10 से अधिक राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस तेज बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। तो चलिए आपलोगों को देश के अन्य राज्यों में जिलावार मौसम का हाल बताते हैं…

देश के 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर)

दिल्ली में कल यानी 20 मार्च को एक बार फिर से तेज हवा के साथ बारिश मुश्किलें बढ़ाएंगी। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली की भी चेतावनी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक 20 मार्च और 21 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 85 किमी प्रति घंटे तक के हवा के झोंके) आने की प्रबल संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत (बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़)

आईएमडी के मुताबिक बिहार में 20 मार्च को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च से 23 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत और अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

20 मार्च को झारखंड और 20 और 21 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे और 80 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) आने की प्रबल संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कल यानी 20 मार्च को भी मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक कल दिल्ली में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की पूरी संभावना है। लक्ष्मी नगर, विनोद नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट से लेकर उत्तम नगर तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 20 मार्च को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें कानपुर, आगरा, बदायूं, एटा, बरेली, मुजफ्फर नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, देवरिया, सहारनपुर, मैनपुरी और अलीगढ़ शामिल हैं। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join