ज़रूरी सूचना: 1500 शिक्षकों के भविष्य पर संकट के बादल, चुप्पी साधे जिम्मेदार
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान केंद्र से विशिष्ट बीटीसी btc के चार बैच की अंक तालिकाएं गायब होने पर जिले के 1500 शिक्षकों Teacher के भविष्य पर संकट के बादल छाए हुए हैं। सी-टेट CTET के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मात्र 5 दिन शेष बचे हैं।जबकि जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं। संबंधित शिक्षकों Teacher का कहना है कि मामला शासन तक पहुंच गया है, फिर भी अंक तालिकाएं मिलने की उम्मीद नहीं है। अगर आवेदन नहीं कर पाए तो सुप्रीम कोर्ट SC के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag बाहर का रास्ता दिखा देगा। सुप्रीम कोर्ट SC ने परिषदीय स्कूलों School में तैनात सभी शिक्षकों Teacher के लिए टीईटी TET एवं सी-टेट CTET अनिवार्य कर दिया है।
27 नवंबर से 18 दिसंबर December तक सी-टेट के ऑनलाइन फॉर्म online from भरे जा रहे हैं। जिनमें विशिष्ट बीटीसी btc के प्राप्तांक एवं पूर्णांक भरना अति आवश्यक है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान केंद्र से वर्ष 1999, 2004, 2007 और 2008 बैच के 1500 शिक्षकों Teacher की विशिष्ट बीटीसी btc की अंक तालिकाएं चोरी हो गई हैं। शुरूआत में डायट प्राचार्य ब्रजेंद्र कुमार का कहना था, कि इस संबंध में नारखी थाने में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने रिकार्ड खंगाला तो उनका झूठ पकड़ में आ गया। इसके बाद डीएम रमेश रंजन और परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने डायट प्राचार्य को तलब कर लिया था। सचिव ने भी अंक तालिकाएं देने से साफ इनकार कर दिया है।