जनगणना 2027: मकान सूचीकरण अनुदेश पुस्तिका जारी – यहाँ से करें PDF डाउनलोड
भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अब तेजी पकड़ चुकी हैं। इसी बीच मकान सूचीकरण (House Listing) से जुड़ी official details सामने आ गई हैं और इसके लिए अनुदेश पुस्तिका (Instruction Manual) भी जारी कर दी गई है।
अगर आप जनगणना कार्य से जुड़े हैं या इसकी तैयारी कर रहे हैं, तो यह PDF आपके लिए बेहद जरूरी है।
📥 PDF डाउनलोड लिंक (Direct Access)
👉 डाउनलोड करें:
👇👇
https://drive.google.com/file/d/1RcAEe3hMAvfbz8b4hnqO46psbXnDDyAt/view?usp=drivesdk
🏠 क्या है मकान सूचीकरण (House Listing)?
जनगणना 2027 का पहला चरण “मकान सूचीकरण और आवास जनगणना” है। इस प्रक्रिया में हर घर, उसकी स्थिति और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी जुटाई जाती है।
सरकार की official announcement के अनुसार, यह चरण 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच पूरा किया जाएगा।
इस दौरान घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा और कई जरूरी जानकारी ली जाएगी जैसे:
मकान का प्रकार (कच्चा/पक्का)
परिवार की संख्या
पानी, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाएं
घर का उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक)
📋 अनुदेश पुस्तिका में क्या-क्या है?
यह important guidelines वाली पुस्तिका खास तौर पर गणनाकार (Enumerator) और सुपरवाइजर के लिए तैयार की गई है।
Jangdna
इसमें आपको मिलेगा:
सर्वे करने की पूरी प्रक्रिया (Step-by-step)
फॉर्म भरने का सही तरीका
कौन-कौन सी जानकारी लेनी है (लगभग 33 सवाल)
ऑनलाइन और ऑफलाइन डेटा एंट्री की जानकारी
Field में काम करते समय ध्यान रखने वाली बातें
खास बात यह है कि इस बार प्रक्रिया को ज्यादा digital और transparent बनाया गया है।
🧾 किन लोगों के लिए जरूरी है यह PDF?
यह PDF खासतौर पर इन लोगों के लिए फायदेमंद है:
शिक्षक / सरकारी कर्मचारी (जिनकी ड्यूटी लग सकती है)
जनगणना से जुड़े अधिकारी
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र
आम नागरिक जो प्रक्रिया समझना चाहते हैं
⚙️ जनगणना 2027 की प्रक्रिया (सरल भाषा में)
पूरी जनगणना दो चरणों में होगी:
पहला चरण (2026)
👉 मकान सूचीकरण और आवास सर्वे
दूसरा चरण (2027)
👉 जनसंख्या की गिनती
पहले चरण में घर और सुविधाओं की जानकारी ली जाती है, जबकि दूसरे चरण में व्यक्ति से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।


