होली-ईद से पहले शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का रुका वेतन / मानदेय होगा जारी
बरेली। बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA डॉ. विनीता ने बताया कि विभागीय निरीक्षण में पाई गई न्यूनताओं के चलते जिन शिक्षक/ शिक्षिकाओं, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों shikshamitro का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध किया गया था, उसे अब फरवरी February 2026 से नियमानुसार आहरित करने की अनुमति दी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी होली Holi और ईद Eid के पर्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की संस्तुति के क्रम में जिनका वेतन vetan रोका गया है, वे इस आदेश Order के दायरे में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।