होली से पहले शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को मानदेय देने की तैयारी?? देखिए इस आदेश को?

होली से पहले शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को मानदेय देने की तैयारी?? देखिए इस आदेश को?

होली पर्व को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूँ ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का माह फरवरी 2026 का मानदेय समय से भुगतान कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, फरवरी माह का मानदेय बिल 25 फरवरी 2026 तक की उपस्थिति के आधार पर तैयार किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक दशा में 26 फरवरी 2026 तक मानदेय बिल संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

होली से पहले भुगतान का लक्ष्य

मार्च माह में होली का प्रमुख पर्व होने के कारण प्रशासन की कोशिश है कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को समयबद्ध तरीके से भुगतान किया जा सके, ताकि त्योहार से पहले उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

संबंधित अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि

इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों को भी सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है—

  • महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  • शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  • जिलाधिकारी, बदायूँ
  • मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ द्वारा जारी इस आदेश से शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों में होली से पहले मानदेय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

photo 6104849648657829494 y

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join