Holi 2025 : होली कब मनाई जाएगी? यहां जानें तिथि से लेकर होलिका दहन तक का शुभ मुहूर्त

Holi 2025 : होली कब मनाई जाएगी? यहां जानें तिथि से लेकर होलिका दहन तक का शुभ मुहूर्त

Holi 2025 Date: होली का त्योहार पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह वह दिन होता है जब हर कोई रंगों और गुलाल से सराबोर हो जाता है। यहां जानिए कि साल 2025 में होली कब मनाई जाएगी और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Holi 2025 date

 हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग सभी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं और मिलजुल कर होली का आनंद लेते हैं। हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

Holi 2025
Holi 2025

पौराणिक कथाओं के अनुसार, राक्षस राजा हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने उसके कहने पर भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर आग में प्रवेश किया। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद से ही बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में होलिका दहन और होली का त्योहार मनाया जाने लगा। प्रह्लाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे।

होली कब है 2025

साल 2025 में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। देश के विभिन्न क्षेत्रों में होली को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे फगुआ, धुलेंडी, धूलिवंदन और दोल जैसे नामों से भी पुकारा जाता है। मथुरा, वृंदावन और पूरे ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव विशेष रूप से प्रसिद्ध है। ब्रज की होली देखने के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं।

होलिका दहन 2025 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी और 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी। होलिका दहन होली से एक दिन पहले यानी 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से 14 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join