हलवा-खीर और फूलों से होगा स्वागत: UP के स्कूलों में एक अप्रैल से मनेगा ‘उत्सव’, जानें क्या है तैयारी
रामपुर। जिले में एक अप्रैल April को परिषदीय स्कूलों School में नया सत्र शुरू होगा। पहले दिन बच्चों को रोली और चंदन का टीका लगाया जाएगा। शिक्षक Teacher पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत करेंगे।शासन की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा shiksha के अधिकार से वंचित न रह जाए और शत-प्रतिशत नामांकन हो। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag को सौंपी गई है। विभाग vibhag की समीक्षा के दौरान अफसरों ने स्कूल चलो अभियान school chalo abhiyan को दो चरणों में चलाने के निर्देश दिए थे।
शासन ने आदेश कर कहा है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में भी स्कूल चलो अभियान school chalo abhiyan के माध्यम से अध्यापकों, बच्चों एवं जन-सामान्य में जागरुकता लाने तथा शैक्षिक वातावरण सृजित करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार किया जाए। इसी के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag की ओर से नए सत्र की शुरुआत भव्य तरीके से होगी।
अभियान के दौरान सत्र के प्रथम दिवस को विद्यालयों vidyalaya को फूल, पत्तियों, रंगोली, गुब्बारों से सजाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय vidyalaya आने वाले बच्चों को रोली और चंदन का टीका लगाकर, पुष्प देकर, माला पहनाकर स्वागत करने को भी कहा गया है। उस दिन मध्याह्न भोजन में बच्चों के लिए रुचिकर व्यंजन यथा- हलवा, खीर आदि बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

