हेडमास्टर स्कूल में धर्म प्रचार करता था, विभाग ने किया सस्पेंड, पढ़िए सूचना

हेडमास्टर स्कूल में धर्म प्रचार करता था, विभाग ने किया सस्पेंड, पढ़िए सूचना

मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय vidalaya में बच्चों से कथित तौर पर जबरन नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) BSA मथुरा ने प्रधानाध्यापक headmaster को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।यह मामला प्राथमिक विद्यालय vidalaya नौहझील से जुड़ा है, जहां तैनात प्रधानाध्यापक headmaster जान मोहम्मद पर धर्म विशेष का प्रचार करने और बच्चों को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बीएसए BSA मथुरा को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक headmaster बच्चों को बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म के प्रति प्रेरित करता था और उनसे नमाज पढ़वाता था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रधानाध्यापक headmaster द्वारा अन्य धर्मों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थीं। आरोप है कि वह हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता था और हिंदू धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास करता था। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में धर्म प्रचार से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियां लगातार जारी थीं, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। प्रधानाध्यापक विद्यालय vidalaya में नियमित रूप से राष्ट्रगान का गायन नहीं कराता था। यदि बच्चे राष्ट्रगान गाते थे, तो उन्हें डांटा और हड़काया जाता था। इसके अलावा महिलाओं mahilaon के प्रति उसके आचरण को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

बीएसए BSA मथुरा ने बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक headmaster को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दो सदस्यीय जांच समिति पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट Report सौंपेगी। जांच रिपोर्ट Report के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join