Hapur Teacher Viral: अपने ही स्कूल की बच्ची पर बौखलाई प्रिंसिपल ने सीधे दे डाली हत्या करने की धमकी!
Hapur Teacher Viral: हापुड के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी स्कूल वीआईपी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल बीना शर्मा पर नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ मारपीट करने और शिकायत लेकर पहुंचे उसके अभिभावक से अभद्र व्यवहार करने का गंभीर मामला सामने आया है ।
नीचे क्लिक करके वीडियो देखें
👇👇👇👇
प्रिंसिपल द्वारा कथित तौर पर बच्ची के पिता और अभिभावकों को धमकाते और अभद्रता करते हुए बनाया गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । कक्षा 9 की पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ प्रिंसिपल बीना शर्मा ने किसी बात पर मारपीट कर दी । जब अभिभावक इस मामले की जानकारी करने स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल बीना शर्मा ने उनसे बात करने के स्थान पर , उनके साथ अभद्र व्यवहार कर दिया ।




