गुरुजी और मैडम कर रहे थे गंदा काम, छात्रा ने देखा तो जिंदा जला दिया शर्मनाक घटना
पटना के चितकोहरा गर्ल्स स्कूल में बुधवार को छात्रा के जिंदा जलकर मौत होने के मामले में परिजन ने टीचर पर हत्या का आरोप लगाया है। बहन का दावा है कि छात्रा ने स्कूल के एक शिक्षक को शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बिहार की राजधानी पटना के एक सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्रा की जिंदा जलकर मौत होने के मामले में नया मोड़ आया है। बच्ची के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। परिवार वालों ने इसी स्कूल के एक शिक्षक पर छात्रा को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छात्रा ने स्कूल के पुरुष और महिला टीचर को आपत्तिजनकर हालत में देख लिया था। इसकी शिकायत न करने को लेकर छात्रा को धमकी दी जा रही थी। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया। बता दें कि बुधवार सुबह असेंबली के समय चितकोहरा कन्या मध्य विद्यालय में 12 वर्षीय छात्रा की बाथरूम में जिंदा जल गई थी, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
मृत छात्रा की बड़ी बहन ने गुरुवार को बताया कि घटना वाले दिन बच्ची घर से 9 बजे स्कूल गई थी। करीब 10 बजकर 10 मिनट पर यह घटना हुई। स्कूल के बगल में ही घर होने के बावजूद परिवार को इस घटना की जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने दोपहर 12 बजे छात्रा के झुलसने की सूचना घर वालों को दी।
बड़ी बहन का आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने छात्रा से बदतमीजी की थी। छात्रा ने एक शिक्षक और शिक्षिका को गंदा काम करते हुए देख लिया था। इसके बाद शिक्षक एक हफ्ते से उसे शिकायत नहीं करने के लिए धमका रहा था। शुक्रवार को जुम्मा और अगले दो दिन छुट्टी होने के कारण छात्रा स्कूल नहीं गई थी।
पिता बोले- बेटी के हत्यारे को फांसी हो
सहेली के मुताबिक, छात्रा बुधवार को प्रिंसिपल को इस बारे में बताने वाली थी। मृत छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या में स्कूल के शिक्षकों का हाथ है। उन्होंने इंसाफ की मांग की है। बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा होने की बात कही। चचेरे भाई ने कहा कि पुलिस सहानुभूति की जगह उनके परिवार के साथ बर्बरता कर रही है। लोगों पर लाठीचार्ज किया गया और कई को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि बच्ची गरीब परिवार से थी। उसके पिता चितकोहरा में सब्जी बेचते हैं और मां घरों में काम करती है।