Gold price today : तनाव बढ़ा तो सोना-चांदी नया रिकॉर्ड बनाएंगे, देखें अनुमानित रेट

Gold price today : तनाव बढ़ा तो सोना-चांदी नया रिकॉर्ड बनाएंगे, देखें अनुमानित रेट

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। खासकर सोमवार को बाजार खुलने पर सोना और चांदी की कीमतों में भारी तेजी आने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना 5,278 डॉलर पर बंद हुआ था। उम्मीद है कि सोमवार को ट्रेडिंग दोबारा शुरू होने पर यह भारी तेजी के साथ खुल सकता है। जानकारों का कहना है कि सोना जल्द 5400 डॉलर से 5500 डॉलर का स्तर छू सकता है।

वहीं, राजधानी के सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोने के दाम 1,62,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। जबकि चांदी की कीमतों में 20 हजार रुपये की तेजी देखने को मिली, जो 2.85 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंची है। जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर सोने के भाव बढ़ने पर घरेलू बाजार में इसकी कीमत 1.80 लाख स्तर छू सकती हैं। वहीं, चांदी फिर तीन लाख के पार निकल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, आगे की दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि ईरान किस स्तर तक जवाबी कार्रवाई करता है और संघर्ष कितना फैलता है। अगर तनाव बढ़ता है तो सोना नए ऑल-टाइम हाई तक जा सकता है। ऐसे समय में वैश्विक पूंजी के लिए सोना अंतिम सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

शेयर बाजारों में तेज गिरावट संभव

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण सोमवार को शेयर बाजारों में नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। हालांकि, बाजार में गिरावट इस बार पर निर्भर करेगी कि यह संघर्ष कितने समय तक चलता है। विश्लेषकों ने यह बात कही। विशेषज्ञों के मुताबिक, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच सोमवार को बाजार गिरावट के साथ खुल सकते हैं। निवेशक तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़ों और मासिक वाहन बिक्री के आंकड़ों पर भी प्रतिक्रिया देंगे।

सोना 1.85 लाख का छू सकता है स्तर

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, बढ़ते सैन्य टकराव और केंद्रीय बैंकों की नीतिगत कदमों के बीच सोना एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में उभरकर सामने आया है। इसी परिदृश्य में जेपी मॉर्गन और बैंक ऑफ अमेरिका ने साल 2026 के लिए सोने में तेजी आने का अनुमान जताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजबूत निवेश मांग, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और संभावित ब्याज दर कटौती के माहौल में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर छू सकती हैं। कुछ अनुमानों के अनुसार घरेलू बाजार में सोना 1.85 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join