गोरखपुर में मिड-डे मील विवाद में रसोइया व प्रधानाध्यापिका में मारपीट, VIDEO वायरल, पढ़िए सूचना

गोरखपुर में मिड-डे मील विवाद में रसोइया व प्रधानाध्यापिका में मारपीट, VIDEO वायरल, पढ़िए सूचना

गोरखपुर: खजनी क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय vidalaya उसवा बाबू से जुड़ा मामला इन दिनों जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षा shiksha के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय vidalaya में मिड-डे-मील को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते ‘अखाड़े’ में तब्दील हो गया।रसोइया और प्रधानाध्यापिका के बीच हुई मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया internet media पर प्रसारित हो होने के बाद शिक्षा विभाग shiksha vibhag की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वीडियो देखें

👇 👇 👇 👇 

https://youtube.com/shorts/hH9QDPWY6FM?si=lwP7iSPQ9sLscoVj

मंगलवार को विद्यालय vidalaya में बच्चों के लिए बने मध्याह्न भोजन में कीड़े पाए जाने का आरोप है। भोजन देखकर कई बच्चों ने खाना लेने से इनकार कर दिया। जब प्रधानाध्यापिका रीता आर्या ने रसोइया से इस संबंध में सवाल किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना के दौरान बच्चे तमाशबीन बने रहे।

प्रधानाध्यापिका रीता आर्या का आरोप है कि उन्हें जबरन पद से हटाने के लिए साजिश रची जा रही है। रसोइया गुंजा देवी जानबूझकर खराब चावल से भोजन बनाती है और मना करने पर स्टाफ को भड़काती है। उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाती है। उन्होंने बताया कि जातिगत षड्यंत्र के तहत मारपीट कर वीडियो बनवाया गया, ताकि उन्हें बदनाम कर हटाया जा सके।

वहीं, सहायक शिक्षिका श्रद्धा शुक्ला sraddha Shukla ने प्रधानाध्यापिका पर तानाशाही रवैया अपनाने और स्टाफ को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विद्यालय vidalaya में आए दिन विवाद होता रहता है। मिड-डे-मील में कीड़े मिलने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिसका वीडियो video प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है शिक्षक, प्रधानाध्यापिका व रसोइया के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी।

घटना निंदनीय है, शिक्षा shiksha के मंदिर में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। रसोइया और प्रधानाध्यापिका दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट report उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिससे विद्यालय vidalaya का माहौल लगातार खराब हो रहा है।

-सावन दुबे, बीईओ BEO खजनी

मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अनुशासनहीनता किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, BSA

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join