इस शैक्षिक सत्र में शिक्षामित्रों के लिए सरकार क्या-क्या करने जा रही है??? जानिए इस पोस्ट में?
*इस शैक्षिक सत्र में शिक्षामित्रों के लिए सरकार क्या-क्या करने जा रही है???*
(1) अप्रैल 2026 से मानदेय 10 माह के लिए 18000 रुपए तथा दो माह जनवरी, जून के लिए 9000 रूपए करने जा रही है ।
(2) सरकार शिक्षामित्रों का स्थानांतरण अभी से लेकर जून-जुलाई तक में या जब सरकार को सुविधा जनक लगेगा तब कर सकती है।
(3) सरकार शिक्षामित्रों को कैसलेस चिकित्सा सुविधा से आगे चलकर जोड़ देगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अब आपका बीमारियों में खर्च शून्य हो जाएगा या सर्दी खांसी की दवाइयां भी मेडिकल स्टोर में मुफ्त मिलने लगेंगी। अक्सर हम वर्ष भर ऐसे अस्पताल में या डाक्टर से इलाज कराते रहते हैं जहाॅं इस योजना की सुविधा उपलब्ध नहीं रहती, इसलिए आगे भी आपका बीमारियों में उसी तरह खर्च होता रहेगा लेकिन हजारों में से कुछ एक को इसका बड़ा लाभ भी मिलेगा जो गम्भीर बीमारी से ग्रसित व इलाज कराने में असमर्थ हैं।
(4) सरकार 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा दे सकती है। इसके मिलने की 50 प्रतिशत संभावना है और न मिलने की भी 50 प्रतिशत संभावना है।
(5) 62 वर्ष में सेवा समाप्ति के विषय में न्यायालय के निर्णय के अनुसार सरकार निर्णय ले सकती है।
शिक्षामित्रों को सरकार द्वारा और भी सौगातें दीं जा सकती है फिलहाल यह एक अनुमान जताया गया है!




