इस दिन आ सकता है शिक्षामित्रों के 18 हजार मानदेय वृद्धि का शासनादेश, अजय कुमार सिंह जिलाध्यक्ष वाराणसी ने बताई डेट

इस दिन आ सकता है शिक्षामित्रों के 18 हजार मानदेय वृद्धि का शासनादेश, अजय कुमार सिंह जिलाध्यक्ष वाराणसी ने बताई डेट

*प्रिय शिक्षामित्र साथियों*
*सादर नमस्कार 🙏🙏*
*उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ मानदेय वृद्धि के शासनादेश, स्थानांतरण, एवं अन्य मुद्दों को लेकर लगातार शासन और सरकार से सामंजस्य एवं संपर्क बनाए हुए हैं*
*उसी क्रम में प्रदेश महामंत्री श्री सुशील यादव जी ने अभी दो दिन पहले महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्रीमती मोनिका रानी जी से मुलाकात किया था और आप सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत भी कराया गया था*
*हम लोगों के संरक्षक माननीय विधायक श्री श्रीचंद शर्मा जी से आज हमारी वार्ता के अनुसार उन्होंने आज निदेशक बेसिक शिक्षा एवं अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा से वार्ता किया है*
*आप सभी परेशान मत होइए मानदेय वृद्धि हेतु शासनादेश 15 अप्रैल तक जारी होने की संभावना है और स्थानांतरण की प्रक्रिया भी इसी अप्रैल माह में ही शुरू कराने के लिए शासन स्तर पर तैयारी पूर्ण है*
*साथियों उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एवं माननीय विधायक जी के प्रयास से अब 1 अप्रैल से हम सभी को 18000/माह मानदेय शुरू हो चुका है और जितनी भी समस्या हम लोगों के सामने है उसको दूर कराने के लिए हम सभी लगातार प्रयासरत हैं और ईश्वर की कृपा और आप लोगों का साथ यूं ही बना रहा तो आने वाले दिनों में हम लोगों के हर समस्या का समाधान होगा और हम सब एक दिन वो भी प्राप्त करेंगे जो हमसे छीना गया है*
*बस एक निवेदन है कि आप सभी लोग सोशल मीडिया पर अनावश्यक और अमर्यादित पोस्ट एवं कॉमेंट से बचें और जो भी सही दिशा में कार्य कर रहा हो उसका उत्साहवर्धन करें 🙏*
*आपका साथी*
*अजय कुमार सिंह*
*प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष वाराणसी*
*उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ*

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join