अभी-अभी एक और जिले में कल का अवकाश घोषित, बीएसए साहब का आदेश जारी

अभी-अभी एक और जिले में कल का अवकाश घोषित, बीएसए साहब का आदेश जारी

सीतापुर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सीतापुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार 13 मार्च 2026 को जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश जिलाधिकारी द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश तालिका के आधार पर घोषित किया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में इस स्थानीय अवकाश का उल्लेख नहीं था। इसके बाद जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा 13 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने के चलते जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त (नर्सरी से कक्षा 8 तक) विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है कि 13 मार्च 2026 को जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश सुनिश्चित किया जाए और आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

साथ ही इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश, शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ, जिलाधिकारी सीतापुर, मुख्य विकास अधिकारी, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

photo 6168075054768394132 y 1

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join