DC बर्खास्त, पकड़े गए लोगों में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और दो प्रधान शामिल

DC बर्खास्त, पकड़े गए लोगों में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और दो प्रधान शामिल

बलरामपुर। 11 करोड़ Crore के एमडीएम MDM घोटाले में पुलिस ने जिला समन्वयक (डीसी) DC फिरोज अहमद खान समेत पांच लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार Arrested कर लिया। घोटाले की पुष्टि होने पर डीसी DC को सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA शुभम शुक्ला की तहरीर पर 44 के खिलाफ बुधवार को नगर कोतवाली में एफआईआर FIR दर्ज हुई थी।

 प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापक मलिक मुन्नवर के अलावा दो ग्राम प्रधान नसीम अहमद और अहमदुल कादरी को भी गिरफ्तार Arrested किया गया है। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक AT को निलंबित कर दिया गया है। एसपी sp विकास कुमार ने बताया कि मामले में कई लोगों की भूमिका संदिग्ध है। धन निकासी, बैंक खातों account और तकनीकी साक्ष्यों की गहन पड़ताल जारी है। आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join