कोर्ट के लंबित प्रकरणों का BSA ने सभी पटलों से मांगा है ब्योरा
देवरिया: हाईकोर्ट HC लम्बित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर बीएसए BSA कार्यालय सर्तक हो गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA कार्यालय के विभिन्न पटलों पर कोर्ट के लम्बित प्रकरणों का बीएसए BSA ने ब्योरा मांगा है।उन्होने प्रकरणों को न्यायालय में ससमय दाखिल कर उसे पोर्टल Portal पर अपलोड Upload कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से कार्यालय में एक फिर पुरानी फाइलों को खंगाले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA कार्यालय के अधिकांश पटलों पर न्यायालय के कई प्रकरण लम्बे समय से लम्बित हैं। शिक्षक Teacher कृष्णमोहन सिंह के खुदकुशी के बाद कार्यालय में लम्बित प्रकरणों निस्तारण को विभाग vibhag जग गया है।

