कैशलेस इलाज के घोषणा से शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों में खुशी
महराजगंज: शिक्षक दिवस Teacher Day पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi adityanath ने प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को बड़ा तोहफा दिया। शुक्रवार को लोक भवन, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने घोषणा की कि अब इन सभी को सपरिवार कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी।अब तक यह सुविधा सिर्फ राज्य कर्मचारियों karmchariyon को प्राप्त थी, जिसमें इलाज का भुगतान सरकार सीधे अस्पताल को करती थी।
अब इस सुविधा का दायरा बढ़ाकर शिक्षकों और शिक्षा shiksha से जुड़े अन्य कार्मिकों को भी शामिल किया गया है। इससे इलाज के समय संबंधित व्यक्ति पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। जिले बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के 5553 शिक्षक, 1800 शिक्षामित्र, 301 अनुदेशक और 5115 रसोइयों सहित कुल 12,749 लोग ऐसे हैं जिनको मुख्यमंत्री CM की घोषणा के बाद कैशलेस चिकित्सा से सीधे लाभान्वित होंगे।
वहीं माध्यमिक, उच्च शिक्षा, ऐडेड और सेल्फ फाइनेंस संस्थानों के आंकड़े अभी बाकी हैं। कई वर्षों Years से शिक्षक संगठनों और शिक्षा कर्मचारियों karmchariyon द्वारा कैशलेस चिकित्सा की मांग उठाई जा रही थी। इस घोषणा के बाद शिक्षकों Teacher और शिक्षा से जुड़े अन्य वर्गों में हर्ष का माहौल है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया और मुख्यमंत्री CM का आभार जताया। शिक्षा मित्र shikshamitra और अनुदेशकों के लिए कैशलेस इलाज की घोषणा परिवार के लिए संजीवनी का काम करेगी। हमें उम्मीद है कि सम्मानजनक मानदेय mandey वृद्धि भी मुख्यमंत्री करेंगे।
राधेश्याम गुप्ता, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ महराजगंज शिक्षकों Teacher को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा से लाखों शिक्षकों और शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लगातार इसकी मांग करता रहा है। हम मुख्यमंत्री CM का धन्यवाद करते हैं। केशव मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षक दिवस के दिन मुख्यमंत्री CM ने अनुदेशकों anudeshak को कैशलेस चिकित्सा (सपरिवार) व जल्द ही मानदेय mandey बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह स्वागतयोग्य है और हम उम्मीद करते हैं कि इसका लाभ जल्द समस्त अनुदेशकों को मिलेगा। राकेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, अनुदेशक संघ




