BSA साहब का अच्छा आदेश ऐसे आदेश सभी जनपदों से जारी होने चाहिए

BSA साहब का अच्छा आदेश ऐसे आदेश सभी जनपदों से जारी होने चाहिए

सुलतानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सुलतानपुर कार्यालय की ओर से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी पत्रांक बेसिक/11231-4/2025-26 दिनांक 26 फरवरी 2026 के माध्यम से जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालय अपने मुख्य द्वार, चहारदीवारी अथवा विद्यालय परिसर के किसी प्रमुख स्थान पर पेंट कराकर यह सूचना स्पष्ट रूप से अंकित कराएं, जिससे छात्र-हित एवं शिक्षक-हित में आवश्यक निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो सके।

जारी सूचना के अनुसार विद्यालय अवधि में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के कोई भी बाहरी व्यक्ति विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।

बीएसए कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

यह आदेश जनपद सुलतानपुर के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी प्रेषित किया गया है, ताकि निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित कराया जा सके।

आदेश की प्रति महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ, जिलाधिकारी सुलतानपुर, मुख्य विकास अधिकारी सुलतानपुर तथा सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अयोध्या मंडल को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

photo 6127215995794427269 y

Leave a Comment

WhatsApp Group Join