Breaking news : उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज छुट्टी, बीएसए साहब का आदेश जारी

Breaking news : उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज छुट्टी, बीएसए साहब का आदेश जारी

बिजनौर में ठंड के चलते कक्षा 8 तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद, आदेश जारी

बिजनौर।
जनपद में बढ़ती ठंड, शीत लहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी बिजनौर के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 17 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। यह आदेश परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड एवं यूपी बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

photo 6293858201438457403 y 2

शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में रहेंगे उपस्थित

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी अवकाश के दौरान भी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे।

आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन का अनुरोध

इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी दैनिक समाचार पत्रों के संपादकों से अपील की गई है कि इस सूचना को जनहित में निःशुल्क प्रकाशित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक अभिभावकों और विद्यार्थियों तक सूचना पहुंच सके।

UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में बंपर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

Leave a Comment

WhatsApp Group Join