‘ब्लैकबोर्ड’ पर अश्लील बातें लिखने का आरोपी अध्यापक निलंबित, पढ़िए पूरी खबर
उत्तर प्रदेश uttar pradesh के भदोही जिले में एक सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय vidyalaya के अध्यापक को कक्षा में बच्चों से अश्लील बातें करने और ‘ब्लैकबोर्ड blackboard’ पर आपत्तिजनक बातें लिखने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।अधिकारी ने बताया कि बच्चों ने इस बात की शिकायत परिजनों से की थी और परिजनों के हंगामा करने पर अध्यापक teacher को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA विकास चौधरी ने बताया कि सुरयावा ब्लॉक के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय vidyalaya में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने सहायक अध्यापक AT सत्य प्रकाश गौतम (50) के खिलाफ बृहस्पतिवार को कई गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि मानसिक बीमारी से ग्रसित अध्यापक सत्य प्रकाश गौतम ‘ब्लैकबोर्ड’ blackboard पर अश्लील बातें लिखकर छात्र-छात्राओं से उनके बारे में पूछ रहा था। चौधरी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी BEO यशवंत सिंह से मामले की जांच कराई गई और इस दौरान विद्यालय vidyalaya में हंगामा होने पर सत्य प्रकाश गौतम खेतों के रास्ते भाग निकला। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट report के आधार पर सत्य प्रकाश गौतम को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है।




