बिना आयकर विवरण नहीं मिलेगा वेतन – बेसिक शिक्षा विभाग का नया निर्देश

बिना आयकर विवरण नहीं मिलेगा वेतन – बेसिक शिक्षा विभाग का नया निर्देश

महोबा। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि जनवरी 2026 माह का वेतन भुगतान आयकर विवरण उपलब्ध कराने के बाद ही किया जाएगा।

कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा महोबा द्वारा जारी पत्र संख्या 465-67/लेखा/2025-26, दिनांक 04 फरवरी 2026 में स्पष्ट किया गया है कि इससे पूर्व कार्यालय पत्र संख्या 345-49, दिनांक 27 नवंबर 2025 के माध्यम से यह निर्देश दिए गए थे कि समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का जनवरी 2026 का वेतन, आयकर कटौती के उपरांत भुगतान किया जाएगा तथा इसके लिए आयकर विवरण तत्काल उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

Breaking: CTET Admit Card आज होगा जारी, ctet.nic.in पर ऐसे करें डाउनलोड

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्धारित निर्देशों के बावजूद अभी तक संबंधित स्तर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अब पुनः निर्देश जारी किया गया है कि ब्लॉकवार आयकर विवरण तत्काल एवं समय से उपलब्ध कराया जाए।

वित्त एवं लेखाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आयकर विवरण और वेतन अंतरतालिका प्राप्त होने के बाद ही समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के अधीन कार्यरत कर्मचारियों का जनवरी 2026 माह का वेतन भुगतान किया जाएगा।

यह पत्र बृजेश कुमार शुक्ला, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा द्वारा जारी किया गया है।

पत्र की प्रतिलिपि सूचनाार्थ

जिलाधिकारी, महोबा

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महोबा

Leave a Comment

WhatsApp Group Join