बिग ब्रेकिंग न्यूज: 23 मार्च तक इस प्रारुप पर शिक्षामित्रों की सूचना उपलब्ध कराएं जानें के सम्बन्ध में आदेश जारी
बागपत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बागपत की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025–26 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत संविदा/कार्यरत शिक्षामित्रों की संख्या का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए कार्यालय ने कहा है कि शासनादेश और राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का अद्यतन डेटा तैयार किया जाना है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों से जानकारी संकलित कर 23 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से बीएसए कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।

इस विवरण में वर्ष 2025–26 में नवीनीकृत शिक्षामित्रों की संख्या तथा वास्तविक रूप से कार्यरत शिक्षामित्रों की संख्या अलग-अलग दर्शाने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा के भीतर जानकारी उपलब्ध न कराने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।




