बिग ब्रेकिंग न्यूज: दो मार्च से पहले मिलेंगी शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों तथा सभी संविदाकर्मियों और कर्माचरियों की सैलरी, महानिदेशक महोदया का आया बड़ा आदेश
वित्त नियंत्रक, बेसिक / माध्यमिक /
मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण / साक्षरता एवं
समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश।
दिनांक 02 मार्च 2026 को होलिका दहन एवं दिनांक 04 मार्च 2026 को होली रंगोत्सव का पर्व सुनिश्चित है। अतः सभी निदेशालयों के संबंधित अधिकारियों एवं वित्त विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि कृपया अपने कार्यालय / निदेशालय में कार्यरत सभी प्रकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों (यथा–स्थायी / प्रतिनियुक्ति / आउट–सोर्सिंग / संविदा / दैनिक) के वेतन भुगतान की प्रक्रिया को क्रियान्वित करते हुए दिनांक 02 मार्च, 2026 के पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित कर लिया जाए।
(मोनिका रानी)
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा,
उत्तर प्रदेश।
