बड़ी खुशखबरी! 14 दिन में लागू होगा नया वेतनमान, अनुदेशक-शिक्षामित्रों की बढ़ेगी सैलरी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अनुदेशक और शिक्षामित्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में वेतनमान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार सरकार ने संबंधित विभागों को प्रस्ताव पर तेजी से काम करने और प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले लगभग 14 दिनों के भीतर नए वेतनमान को लागू करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
नीचे क्लिक करके वीडियो देखें
👇👇👇👇
सरकार के इस कदम से प्रदेश के हजारों अनुदेशक और शिक्षामित्रों में उम्मीद जगी है। लंबे समय से वेतनमान बढ़ाने और आर्थिक स्थिति में सुधार की मांग की जा रही थी। शिक्षामित्र संगठनों का कहना है कि अगर सरकार जल्द निर्णय लेती है तो इससे शिक्षामित्रों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
सूत्रो के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग इस प्रस्ताव पर तेजी से काम कर रहा है और सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर पर इस विषय को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय सामने आ सकता है।
हालांकि अभी आधिकारिक आदेश जारी होना बाकी है, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। अब सभी की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है।