बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश जानिए क्या कहा गया है इसमें?
विषय- विद्यालयों में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैम्प) की धनराशि के नियमानुसार व्यय करते हुए आख्या उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक आप समस्त को अवगत कराना है कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा विद्या भवन निशातगंज लखनऊ कार्यालय के पत्रांक- गुण० वि०/पी०एम० श्री समर कैम्प / 1238/2025-26 दिनांक- 21 मई 2025 एवं गुण० वि०/पी०एम० श्री समर कैम्प /1196/2025-26 दिनांक- 20 मई 2025 के माध्यम से परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों (कक्षा 6-8) के बच्चों के समग्र विकास हेतु दिनांक 21 मई से 10 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैम्प ) आयोजित किये जाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गये ।
संबंधित आदेश देखें
👇

उक्त क्रम में विद्यालयों में उक्त समर कैम्प का आयोजन किया गया है। उक्त समर कैम्प के विधिवत आयोजन कराए जाने स्टेशनरी, सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन मद एवं अनुदेशक तथा शिक्षा मित्र मानदेय से सम्बन्धित विभिन्न धनराशि का प्रेषण विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में किया जा चुका है।
आप समस्त को निर्देशित किया जाता है कि उक्त समर कैम्प से सम्बन्धित विभिन्न धनराशियों का वास्तविक संख्या एवं छात्रों की उपस्थिति के आधार पर नियमानुसार भुगतान करते हुए आख्या अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में सात दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संलग्नक – उक्तवत