बड़ी खबर: 5 मार्च को उत्तर प्रदेश के इस जिले में होली का रहेगा स्थानीय अवकाश

बड़ी खबर: 5 मार्च को होली का स्थानीय अवकाश घोषित, सभी परिषदीय विद्यालय रहेंगे बंद

बाँदा, 16 फरवरी 2026। जनपद बाँदा में होली के अवसर पर 5 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाँदा द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें 👉 8th Pay Commission से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 5% बढ़कर 63% हो सकता है DA; होली से पहले मिलेगी बड़ी खुशखबरी?

जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी बाँदा द्वारा वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में 5 मार्च को होली के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित समस्त परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में उक्त तिथि को अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों को इस संबंध में सूचित करें। यह निर्णय उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ, जनपद बाँदा द्वारा किए गए अनुरोध के बाद लिया गया है।

photo 6095896205213764913 y 1

Leave a Comment

WhatsApp Group Join