बड़ी खबर: कल उत्तर प्रदेश के इस जिले में खुलेंगे यह वाले स्कूल, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आना अनिवार्य, देखिए सम्बंधित आदेश
कन्नौज : कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज द्वारा विशेष प्रगति पुनरीक्षण–2026 के कारण दिनांक 18.01.2026 (रविवार) को विद्यालय खोले जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है।
पूरा आदेश इस प्रकार है:
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज
पत्रांक/ बेसिक / 8257–66 /2025–26 दिनांक 14-01-2026
समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी/
नगर शिक्षा अधिकारी
जनपद–कन्नौज।
विषय– विशेष प्रगति पुनरीक्षण–2026 के कारण दिनांक 18.01.2026 (रविवार) को विद्यालय खोले जाने के सम्बन्ध में।
जिलाधिकारी महोदय कन्नौज के पत्रांक /97/29 नि0/विशेषप्र0/2026 दिनांक 14 जनवरी, 2026 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद कन्नौज को सम्बोधित तथा अधोहस्ताक्षरी को सूचित है कि निर्देश दिये गये हैं कि आपके विभाग के अधीनस्थ समस्त राजकीय भवनों को दिनांक 18.01.2026 (रविवार) को बीएलओ/मतदाताओं के बैठने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।

अतः उक्त प्राप्त आदेश के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने विकास खण्ड में ऐसे परिवहन/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालय जिनमें मतदान केन्द्र स्थापित है वह विद्यालय दिनांक 18.01.2026 (रविवार) को सुबह 09:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक खुले रहेंगे और विद्यालय समस्त स्टाफ उपस्थित रहकर तथा उक्त बूथ पर उपस्थित रहने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का सहयोग करते हुये बूथ पर आने वाले मतदाताओं की आने जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने–अपने विकास खण्ड में उपस्थित रहकर कम से कम 05–05 विद्यालयों का भ्रमण कर भ्रमण किये गये विद्यालयों की जियो टैगिंग के साथ अपना फोटोग्राफ विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड करेंगे। उक्त दिवस में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ–साथ अधोहस्ताक्षरी द्वारा भी भ्रमण किया जायेगा।
यह कार्य निर्वाचन से सम्बन्धित है इसमें शिथिलता क्षम्य न होगी।
(हस्ताक्षर)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
जनपद–कन्नौज।
प्रतिलिपि भेजी गई:
- महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 लखनऊ।
- जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय कन्नौज।
- मुख्य विकास अधिकारी महोदय कन्नौज।
- अपर जिला निर्वाचन अधिकारी कन्नौज।
- मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर मण्डल, कानपुर।
- समस्त उप जिलाधिकारी तहसील छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा।
- समस्त सम्बन्धित शिक्षक/ शिक्षामित्र/ अनुदेशक/ कर्मचारी को अनुपालनार्थ।